
संजय यादव
देवघर। जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र की जितजोरी पंचायत स्थित गिधैया गांव के किसान की बेटी निशा यादव ने झारखंड लोक सेवा आयोग में 87वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है महज 25 वर्ष की उम्र और पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर निशा ने यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
निशा के पिता राजेंद्र यादव खेती करते हैं। माता झरना यादव एक घरेलू महिला है। निशा ने अपनी मेहनत और लगन से यह संदेश दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। उनकी यह सफलता निश्चित ही उन हजारों युवाओं को प्रेरित करेगी, जो संघर्ष कर रहे हैं।
रविवार को निशा यादव के घर देवीपुर अंचलाधिकारी खोपलाल राम, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, राजस कार्यकर्ता शिव शंकर यादव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव पहुंचे। बुके देकर निशा यादव को ढेरों शुभकामनाएं दी। उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
मौके पर निशा के बड़े पापा नरेश यादव, पिता राजेंद्र यादव, मां कुमारी झरना यादव, देवेंद्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, रंजीत मंडल, नरेश यादव, जोहर मिर्धा, मृत्युंजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK