एनएच-75 पर दहशत फैलाने की नाकाम कोशिश, दो युवक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

चाईबासा। जिले में अपराध पर नकेल कसने की मुहिम में जुटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को 24 जुलाई 2025 को गुप्त सूचना मिली कि शारदा गांव के पास एनएच-75 पर चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई में जुट गई। बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें घेरकर धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी में एक लोडेड देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। जब युवकों से हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अवैध हथियार की जब्ती सूची तैयार कर उसे विधिवत ज़ब्त किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही फायरिंग की थी।

गिरफ्तार युवकों की पहचान बुधलाल अंगरिया (उम्र 28 वर्ष, ग्राम बोरोई, थाना गोईलकेरा) और बिरसा गागराई (उम्र 25 वर्ष, ग्राम चिटपील, थाना टोकलो) के रूप में हुई है। इनमें से बुधलाल पूर्व में भी मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 115/2021 में चोरी और घर में घुसपैठ जैसे गंभीर मामलों में आरोपित रह चुका है।

इस कार्रवाई के तहत मुफ्फसिल थाना में 24 जुलाई, 2025 को कांड (संख्या 123/25) के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 (1-बी) ए/27/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस तत्परता ने संभावित बड़ी घटना को टाल दिया और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और भी मजबूत किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK