स्वेटर उत्पादन केंद्र की हर संभव सहायता करेगा जिला प्रशासन

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने उत्पादक समूह को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड के स्वेटर उत्पादन केंद्र की उत्पादक महिला समूह की दीदीयों ने उपायुक्त डॉ ताराचंद से बुधवार को मुलाकात की। महिला दीदियों ने उत्पादन केंद्र की गतिविधियों से उपायुक्त को अवगत कराया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उत्पादक महिला समूह की दीदीयों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेन्हा में उत्पादित स्वेटर पर उनकी कड़ी मेहनत छुपी हुई है। दीदियों के सामूहिक प्रयास से ही यह उत्पादन केंद्र सुचारू रूप से चल रहा है। आनेवाले समय में और भी ज्यादा आत्मनिर्भर बनने के लिए उपायुक्त ने उनको प्रोत्साहित किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव उनकी सहायता करने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के लिए वे अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक ले जाएं, जिससे कि इस उत्पादन केंद्र के अधिष्ठापन का उद्देश्य पूरा हो। साथ ही वे अपने आसपास के अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ें। उन्हें स्वावलंबी बनने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK