दिव्यांगों को मिले योजनाओं का लाभ : कविता कुमारी खाती

झारखंड
Spread the love

  • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

रांची। दिव्यांगजनों के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 14 जुलाई, 2025 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, तमाड़ में डालसा टीम ने विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डालसा टीम के सदस्यों में एलएडीसी डिप्टी श्रीमति कविता कुमारी खाती, पीएलवी अनिमा मल्लिक, महावीर सिंह मुंडा, पूजा कुमारी, नंदा नायक, वार्डन रीता बड़ाईक एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में कार्यक्रम चला।

एलएडीसी डिप्टी श्रीमति कविता कुमारी खाती ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में संवैधानिक प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सभी को एक समान बनाया हैं, परंतु जिन्हें दिव्यांग बनाया है, उन्हें कुछ शक्तियां अलग से दी है। यह सामान्य बच्चों से अलग होती है। अगर इस क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग है, तो हमें सूचित करें, उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा। कार्यक्रम के दौरान 11 अनाथ बच्चे व 6 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित भी किया गया।

श्रीमति खाती ने योजना ‘साथी’, जागृति और आशा पर भी फोकस किया। ‘साथी’ अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को चिन्हित कर डालसा को सूचना देने को कहा, ताकि उन्हें मदद मिल सके।

पीएलवी अनिमा मल्लिक ने राष्ट्र के लिए 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान के बारे में चर्चा की। कहा कि आपलोगों के घर-परिवार में कोई वाद है, अगर वह न्यायालय में चल रहा है, तो दोनों पक्ष उपस्थित होकर मध्यस्थता के माध्यम से वाद का निस्तारण करा सकते हैं। इसके लिए टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

पीएलवी अनिमा मल्लिक, महावीर सिंह मुंडा, पूजा कुमारी एवं नंदा नायक ने बाल विवाह, बाल मजदुरी, घरेलू हिंसा, डायन बिसाही, शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार के बारे में जानकारी दी।

डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा हैं कि ‘साथी’ अभियान के तहत अब तक लगभग 12000 से ज्यादा निराश्रितों को चिन्हित की जा चुकी है। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *