दिलीप बंका बने लायंस क्लब ऑफ रांची के अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

  • क्‍लब का पदस्थापना समारोह संपन्न

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची का 66 वां पद स्थापना समारोह रांची क्लब परिसर में संपन्न हुआ। वर्ष सत्र 2025-26 के लिए दिलीप बंका के नेतृत्व में नई टीम को पदस्थापन अधिकारी प्रथम उप जिला पाल 322ए शुभ्रा मजूमदार ने शपथ दिलाई। उन्होंने सारे पदधारि‍यों को उनके कार्यों एवं भूमिका से अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुभारंभ स्थापना समिति के संयोजक डॉ हरविंदर वीर सिंह के स्वागत भाषण से हुई। सचिव मनीष गाड़ोदिया ने वर्ष 2024- 25 की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

निवर्तमान अध्यक्ष अरुण सिंह ने क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा प्रदत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सत्र-2024- 25 में उद्धृत कार्यों एवं सेवाओं के लिए सदस्यों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि सह पदस्थापना अधिकारी सुबरा मजूमदार ने सकारात्मक सोच के साथ सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आवाह्न किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापाल विनोद कुमार गढ़यान, मुख्य वक्ता सिद्धार्थ मजूमदार ने भी संबोधित किया।

पूर्व जिलापाल सुषमा त्रिवेदी, कमल जैन, धर्मेंद्र सिंह ने नई टीम को बधाई दी। नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप बंका ने भरोसा दिलाया कि वह क्लब की स्वस्थ परंपराओं का अनुपालन करते हुए कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शांतनु तिवारी एवं टीना तिवारी ने किया। धन्यवाद सचिव अनिल गोयल ने किया।

जगन्नाथपुर स्थित बिरसा शिक्षा निकेतन के पी डे को क्लब की ओर से 100 छाता प्रदान किया गया। धन्यवाद सचिव अनिल गोयल ने किया। चिरौंदी स्कूल के लिए राजेश चौधरी ने 45 रैनकोट, ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर एवं अन्य स्टेशनरी का सामान भी प्रदान किया।

इस अवसर पर रीजनल चेयरपर्सन गणेश सिंह, जॉन चेयरपर्सन राजेश मोर, क्लब के कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, डॉ देवेंद्र सिंह, टीपी बरनवाल, संजीव चौधरी, राजेश चौधरी, सुरेश अग्रवाल, बीपी जायसवाल, डॉ हरविंदर वीर सिंह, अजय सकुजा, मुकुल चंद्र मेहता, परविंदरजीत सिंह, निर्मल मनपुरिया मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त अजय कुमार रमेश, अरविन्द मंगल, मनोज माहेश्वरी, मुकुंद मेहता, डॉ आनंद वर्मा, ऋषि अनमोल गोयल, श्याम सुन्दर शर्मा, अजय अग्रवाल, ओम प्रकाश तुलस्यान, सुनीता चौधरी, बिना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, नम्रता गोयल, मीरा अग्रवाल, दलबीर कौर, कुसुम तुलस्यान, इरा बरनवाल, पूनम साखूजा मंजुला एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK