आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 में लिखित एवं साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चयनित होनेवाले दो अभ्यर्थियों गौतम गौरव और कृष्णा कुमार शुक्ला को शुक्रवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि गौतम गौरव को इस परीक्षा में चौथा रैंक हासिल हुआ है। वर्तमान में वे लोहरदगा जिला में मोटर वाहन निरीक्षक के पद पर सेवारत हैं। गौतम डाल्टेनगंज, पलामू के रहनेवाले हैं।
कृष्ण कुमार शुक्ला को 96वां रैंक हासिल हुआ है। वे जिला के विज्ञान भवन स्थित जिला प्रशासन के पुस्तकालय में नियमित रूप से तैयारी कर रहे थे। यह उनका दूसरा प्रयास था। कृष्णा कुमार शुक्ला लोहरदगा जिला में महात्मा गांधी पथ, कृष्णापुरी के रहनेवाले हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK