नगर ऊंटारी उपकारा को शुरू करने में तेजी लाने के निर्देश दिए उपायुक्त ने

झारखंड
Spread the love

  • एनएच-39 पर झारखंड-यूपी सीमा की विधि-व्यवस्था का भी लिया जायजा

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटारी स्थित निर्माणाधीन उपकारा (सब-जेल) का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेल परिसर के सभी वार्डों का मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर ऊंटारी उपकारा को जल्द से जल्द चालू करने की दिशा में तेजी लाई जा रही है, ताकि जिला में कारागार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष की शुरुआत से उपकारा को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट का भी दौरा किया। उन्होंने गढ़वा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की निगरानी व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य की सीमा पर विधि-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह जेल अधीक्षक संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नगर ऊंटारी प्रभाकर मिर्धा, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK