रोटरी क्लब ऑफ रांची के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

झारखंड
Spread the love

रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त बोर्ड के सदस्यों ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सचिव भावना तनेजा, राजीव मोदी, शालिनी सिंघानिया एवं जसदीप सिंह शामिल रहे।

इस दौरान क्लब द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए नव-निर्वाचित बोर्ड का परिचय दिया गया। समाज सेवा से जुड़े प्रमुख कार्यों की जानकारी साझा की गई। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने राज्यपाल को क्लब की प्रमुख पहलों की जानकारी दी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि रांची सदर अस्पताल को 45 लाख की मेमोग्राफी मशीन प्रदान करना, वाईएसएस अस्पताल में नेत्र चिकित्सा विभाग का उन्नयन एवं अगस्त में नेत्र परीक्षण वैन प्रदान करने की योजना है।  रांची शहर को तीन डायलिसिस मशीन एवं एक एफेरेसिस मशीन प्रदान करने की योजना भी है।

इसके अलावा क्लब द्वारा 19 से 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले रोटरी जिला सम्मेलन-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल को आमंत्रण भी दिया गया।

क्लब ने राज्यपाल को रोटरी क्लब ऑफ रांची का मानद सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया, जो पूर्व में डॉ जाकिर हुसैन, जगन्नाथ कौशल, पी. वेंकेतासुब्बैया, वेद प्रकाश मारवाह, सयैद सिब्ते रज़ी जैसे राज्यपालों को भी प्रदान किया गया है। राज्यपाल ने क्लब की सामाजिक पहल की सराहना की। भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *