सीपीआई नेता प्रदीप राय नहीं रहे, पार्टी ने झुकाया झंडा और दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। दुखद खबर आई है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) रांची जिला परिषद के वरिष्ठ सदस्य कामरेड प्रदीप राय का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और वामपंथी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है।

सीपीआई रांची जिला परिषद के सचिव अजय कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड प्रदीप राय पार्टी के आजीवन सदस्य रहे और मार्क्सवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने रांची जिला में पार्टी के संगठन निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई और हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कामरेड राय की प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के लिए उनकी आवाज हमेशा पार्टी की ताकत रही। उनके निधन पर सीपीआई कार्यालय में झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पार्टी ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj