रामगढ़। बड़ी और दुखद खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से आई है, जहां कुजू ओपी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सीसीएल करमा प्रोजेक्ट के खुले खदान में चाल धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक का पैर बुरी तरह चोटिल हुआ है। वहीं, दूसरी गंभीर महिला की कमर टूट गई है।

सभी सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में अवैध रूप से कोयला निकालने गए थे। हादसे के बाद ग्रामीणों एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
इन लोगों का कहना है कि यह घटना प्रबंधन की लापरवाही की वजह से घटी है। अगर लोगों को गैरकानूनी तरीके से खुदाई का मौका नहीं मिलता, तो ऐसी घटना नहीं होती।
वहीं, घटना की सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। मलबे में दबे एक व्यक्ति को जेसीबी और शॉवेल मशीन से बाहर निकाला गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करमा प्रोजेक्ट कार्यालय के गेट के समीप शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि सीसीएल द्वारा जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक शव को नहीं हटाया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj