
- आंतरिक संसाधन की बैठक में डॉ ताराचंद ने दिए कई निर्देश
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला के आंतरिक संसाधन की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें उपायुक्त ने भू-अर्जन पदाधिकारी को अधिग्रहित भूमि के आलोक में नियमानुकूल मुआवजा की राशि जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि भूमि-अधिग्रहण से लोहरदगा बाईपास व उसके आसपास सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाओं को पूर्ण किया जाना है।
लोहरदगा के विकास के लिए सभी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में भूमि-अधिग्रहण के उपरांत रैयतों का ससमय भुगतान अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। सभी पदाधिकारी आमजनों के प्रति संवदेनशील रहे। उनकी समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निवारण करें। साथ ही लोगों के बीच प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास पैदा करें। लापरवाही से किसी योजना को पूर्ण करने में अगर विलंब होता है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने अंचलवार विभिन्न मौजा में भूमि अधिग्रहण व रैयतों के भुगतान की समीक्षा की। जिन रैयतों का अभिलेख सत्यापित नहीं है, उन अभिलेखों का सत्यापन जल्द से जल्द कर भुगतान कराने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा परियोजनाओं के लिए भूमि की अधियाचना की समीक्षा की गई। अंचल अधिकारियों को उक्त परियोजना के लिए भूमि चिन्हित कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
सभी अंचल अधिकारियों को अंचल दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा भूमि विवादों को निष्पादित करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।
बैठक में दाखिल खारिज, एनजीडीआरएस, आपसी बंटवारा, सक्सेसन म्युटेशन, जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्रों को ससमय निर्गत किये जाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिये गये।
आपदा से हुए क्षति के मामले संज्ञान में आते ही अभिलेख तैयार कर जल्द से जल्द उसका भुगतान के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, अवर निबंधक सुभाष दत्ता, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK