CM हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बड़ी बात

झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत नेता के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “ददई दुबे जी का जीवन जनसेवा और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान झारखंड के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें कि, चंद्रशेखर दुबे झारखंड (तत्कालीन बिहार) की राजनीति में एक प्रमुख समाजवादी चेहरा रहे हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े रहे और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए वे सदैव जाने जाते रहे। सामाजिक न्याय और गरीबों के हक के लिए उनका संघर्ष प्रेरणास्पद रहा है।

इस अवसर पर कई मंत्रीगण, विधायक, राजनीतिक नेता, पार्टी कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj