
रांची। भारतीय लोक कल्याण संघ और रिलेशंस की ओर से बरियातु रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आगामी विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर, सिद्धू-कान्हू, तिलका मांझी, बुधू भगत, तेलंगा खड़िया सहित कई वीर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्या सूतापा भट्टाचार्य, भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल कुमार सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, मानवाधिकार मिशन झारखंड की उपाध्यक्ष सोहिनी राय, वुडबॉल के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी देव पूजन ठाकुर ने संयुक्त रूप से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर मुख्य रूप से भारतीय लोक कल्याण संस्थान के राजकुमार, सेंट्रल एकेडमी स्कूल की कला शिक्षिका पल्लवी कुमारी,रिया भारती,ऋतु कुमारी, अंकित जायसवाल, आमिर सोहेल सहित कई कला प्रेमी भी उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर ग्रुप
प्रथम – शगुन प्रसाद
द्वितीय – मयंक खलखो
तृतीय – विजया लक्ष्मी
जूनियर ग्रुप
प्रथम – हर्षिका सिंह
द्वितीय – आराध्या कुमारी
तृतीय – हितेश कुमार महतो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK