रांची। राजधानी रांची में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर हैं। शहर के रातू में 18 वर्षीय लड़की पर हुए एसिड अटैक मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने रांची पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर सूचित करें।
सीएम हेमंत ने रांची की बिटिया को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि जिला प्रशासन से मेरी बात हुई है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वह अब ठीक है।
चिकित्सकों से हुई मेरी बातचीत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी छानबीन कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि बेटी को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


