
डबल डेकर फ्लाईओवर को मिलेगी तीव्र गति, युद्धस्तर पर होगा निर्माण
• योजना की पुनरीक्षित लागत ₹696.26 करोड़ पर मिली प्रशासनिक स्वीकृति
• डबल डेकर फ्लाईओवर के गांधी चौक से नगरपालिका चौक खंड निर्माणाधीन
• मंगलवार को बिहार कैबिनेट ने दी प्रथम पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति
• न्यायालय में लंबित मामले के कारण रुका कार्य अब दोबारा प्रारंभ
• सांसद राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों से योजना को नई गति
छपरा (सारण)। छपरा शहर में देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है, जिसका एक महत्वपूर्ण खंड गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच निर्माणाधीन है। यह परियोजना केन्द्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत है, जिसका जॉब नंबर CRF-BR-2017-18/80 है।
लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के चलते इसका कार्य बाधित था, किंतु अब पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बीच परियोजना की बढ़ी हुई लागत और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप ₹696.26 करोड़ (₹69626.71 लाख) की प्रथम पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति बिहार सरकार की कैबिनेट द्वारा दी गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की लगातार सक्रिय भूमिका रही है। श्री रूडी ने न केवल परियोजना की मूल स्वीकृति में भागीदारी निभाई थी, बल्कि न्यायिक बाधाओं और तकनीकी पुनःनिर्धारण के बाद राज्य व केंद्र सरकार से संवाद करते हुए इसे पुनः गति दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांसद श्री रूडी ने कहा, कि यह डबल डेकर फ्लाईओवर छपरा की आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है। वर्षों पुरानी इस मांग को साकार करने की दिशा में यह एक निर्णायक उपलब्धि है। अब जब पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, तो संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और निर्माण कार्य शीघ्र ही युद्धस्तर पर आगे बढ़ेगा।
परियोजना के पूर्ण होने पर छपरा शहर को जाममुक्त, सुव्यवस्थित और आधुनिक यातायात व्यवस्था मिलेगी। यह न केवल आवागमन को सरल बनाएगा, बल्कि शहरी जीवन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj