आदिवासी महोत्सव-2025 की जन जागरुकता के लिए रथ रवाना

झारखंड
Spread the love

  • आईपीआरडी के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने दिखाई झंडी
  • रथ महोत्सव की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का बनेगा माध्यम

रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9, 10 एवं 11 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘आदिवासी महोत्सव 2025’ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इसी क्रम में महोत्सव से जुड़ी जानकारी, महत्व और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरुकता रथ का शुभारंभ किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरुकता रथ इस आयोजन की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

श्री बक्शी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में आदिवासी महोत्सव 2025 एक समावेशी और गौरवशाली आयोजन के रूप में उभरने जा रहा है। यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक पहचान, एक संघर्ष, एक गर्व का उत्सव है। इसमें पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश देखने को मिलेगा।

आदिवासी महोत्सव-2025 के माध्यम से हम आदिवासी संस्कृति, अस्मिता, अधिकार और योगदान से रूबरू हो सकेंगे। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य और देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में फैले आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, लोककला, भाषा, वेशभूषा और खान-पान को प्रदर्शित कर एक सशक्त सांस्कृतिक संवाद स्थापित करेंगे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जागरुकता रथ की विशेषताएं

  • राजधानी रांची के प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह रथ घूमेगा।
  • रथ पर पोस्टर, फ्लैक्स के माध्यम से आदिवासी कलाकृतियां और सांस्कृतिक संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे जनता को आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित होने का अवसर मिले।
  • रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को महोत्सव की तारीख, स्थान, विशेष आकर्षण, आमंत्रित कलाकार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी दी जाएगी।
  • केवल रांची ही नहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी यह जागरुकता रथ भ्रमण करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें। इसकी गरिमा में वृद्धि हो।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK