
- उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
चाईबासा। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने की।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी, नगर परिषद चक्रधरपुर के प्रशासक राहुल यादव, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, डब्ल्यूआरडी और पीएचडी विभाग चक्रधरपुर के अधिकारी सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जलापूर्ति योजना के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की भौतिक प्रगति की क्रमवार जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने योजना में आ रही तकनीकी अड़चनों और आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की स्थिति की भी समीक्षा की।
समीक्षा के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। एनओसी से संबंधित दस्तावेजों को आगामी सप्ताह तक हर हाल में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उपायुक्त ने कहा कि शहरी जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण योजना को समय पर पूर्ण करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को लाभ मिल सके। उन्हें बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK