सदर अस्पताल परिसर में लगी सीसीटीवी मॉनिटरिंग स्क्रीन कार्यशील नहीं

झारखंड
Spread the love

  • एसडीओ ने अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राजीव नीरज ने सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण गुरुवार को किया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाई गईं, जिनपर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों एवं प्रमुख स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर अथवा अन्य कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं किया गया है। अस्पताल परिसर में प्रत्येक दिन दो बार सफाई किए जाने का निर्देश है, किंतु मौके पर सफाई की कोई उपस्थिति नहीं दिखी।

इसके अतिरिक्त, रसोईघर के बाहर का क्षेत्र भी गंदगी से युक्त पाया गया, जिसे अब तक साफ नहीं किया गया था। इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल परिसर और उसके आस-पास की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

साथ ही, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टरवार चार्ट प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे मरीजों और परिजनों को उचित जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग स्क्रीन कार्यशील नहीं है। इसपर 24×7 सुचारू रूप से कार्यशील बनाए रखने का भी सख्त निर्देश दिया गया।

एसडीओ सदर ने कहा कि अस्पताल जैसी सार्वजनिक सेवा संस्था में स्वच्छता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK