
- उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये त्वरित समाधान के निर्देश
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में रांची जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जिलावासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए त्वरित निर्देश दिये।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि पर अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा प्रयास, दोहरी जमाबंदी रद्द करने, पेंशन जैसे विषयों पर भी समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर जानकर समाधान सुनिश्चित करना है। लोगों का भरोसा इस व्यवस्था पर लगातार बढ़ रहा है, जो प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK