हैवानियतः पुरी में 15 साल की लड़की पर 3 मनचलों ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

अपराध अन्य राज्य देश
Spread the love

ओडिशा। ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार को एक 15 साल की लड़की को तीन बदमाशों ने आग लगा दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, लड़की अपने दोस्त के साथ रास्ते से जा रही थी, तभी 3 युवक पहुंचे और लड़की को रोककर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री और महिला और बाल विकास मंत्री प्रवाती परिदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस घटना की पुष्टि की है।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पुरी जिले के बालंगा इलाके में 15 साल की एक बच्ची पर कुछ बदमाशों ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। यह घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर भेजा गया है और उसके इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *