
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के सदस्य आलोक कुमार ने एक थैलीसीमिया पीड़िता बच्ची को जीवनदान दिया। जानकारी के अनुसार वंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) निवासी 7 वर्षीय जागृति भारती गंभीर रक्ताल्पता से जूझ रही थी। बच्ची के शरीर में मात्र 3 ग्राम हीमोग्लोबिन था। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सूचना मिलते ही आलोक कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। एक यूनिट खून दिया। यह उनका 9वां रक्तदान था।
मौके पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष गुप्ता, बसंत कुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता समेत अस्पताल के टेक्नीशियन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK