भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की मांग की

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद से 18 जुलाई को मिला। मौके पर उपायुक्त को पत्र देकर राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को अवगत कराया कि लोहरदगा सहित पूरे देश में सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। इसमें झारखंड में इसका कार्य नगर पालिका चुनाव के पूर्व कराया जाय।

श्री उरांव ने कहा कि लोहरदगा में भी विदेशी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामि‍ल हो सकता है। झारखंड के अधिकांश लोग बाहर मजदूरी करने के लिए जाते हैं। बरसात में खेतीबारी के समय अपने घर वापस आ जाते हैं। इसलिए झारखंड में मतदाता सूची पुनारीक्षण का कार्य बरसात में नगरपालिका चुनाव से पूर्व कराया जाय, ताकि यहां अधिक से अधिक लोग की इस कार्य में सहभागि‍ता हो सके।

श्री उरांव ने कहा कि लोहरदगा में विगत वर्षों से अवैध घुसपैठियों की संख्या बढ़ोतरी की बात विभिन्न सरकारी जांच एजेंसियों द्वारा बताई जा चुकी है। लोहरदगा में जिले की डेमोग्राफी को बदलने को दिन रात कार्य किए जा रहे हैं। कुछ-कुछ गांव के साथ शहरी क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित कार्य और भी बहुमूल्य हो जाता है।

भविष्य में नगर पालिका चुनाव भी होना है। ऐसे में निकाय चुनाव से पूर्व पुनरीक्षण कार्य हो। पुनरीक्षण के दौरान अहर्ता को पूरा कर रहे लोगों का नाम जोड़ा जा सकेगा। अवैध मतदाताओं की छंटनी हो पाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनीर उरांव, जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस, जिला मंत्री मीणा बाखला, नगर अध्यक्ष सचिन कुमार सिंघानिया, अशोक कास्यकार, चंदन कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *