
विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। श्रावणी मेला में देवघर स्थित बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। सुरक्षा नियमों का पालन करें।
थाना प्रभारी ने कहा कि श्रद्धालु जिस वाहन से देवघर यात्रा पर निकल रहे हैं, उसकी छत पर बैठकर यात्रा बिल्कुल नहीं करें। यह जानलेवा साबित हो सकता है। वाहन में ओवरलोडिंग नहीं करें। अधिक सामान और अधिक सवारी दुर्घटना को न्योता दे सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी की यात्रा में दो चालकों की व्यवस्था अवश्य रखें, ताकि एक चालक थकावट की स्थिति में आराम कर सके। नींद की वजह से कोई दुर्घटना नहीं हो।
थाना प्रभारी श्री सिंह ने वाहन चालकों को यह चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार के आवेश या जल्दबाज़ी में ओवरटेक करने की कोशिश न करें। यह न केवल आपकी, बल्कि अन्य यात्रियों की जान के लिए भी खतरा हो सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK