
रांची। रांची विश्वविद्यालय के हो भाषा विभाग ने हो भाषा के प्रथम साहित्यकार कान्हूराम देवगम की जयंती का आयोजन 31 जुलाई को किया। यह पहली बार है, जब विश्वविद्यालय स्तर पर उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए औपचारिक रूप से उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कान्हूराम देवगम को हो शिष्ट साहित्य का जनक बताते हुए उनके जीवन एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ज्ञात हो कि कान्हूराम देवगम का जन्म 31 जुलाई, 1897 को हुआ था। उन्होंने हो दुरंग पुथी नामक पहली हो गीत पुस्तक का प्रकाशन कराया, जिसका मूल्य मात्र 50 पैसा रखा गया था। उनकी रचनाओं का बाद में डॉ. दमयंती सिंकू द्वारा संपादन एवं अनुवाद भी कराया गया।
इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में शोधार्थियों और विद्वानों ने शोध के आधार पर देवगम को हो भाषा में शिष्ट साहित्य की परंपरा का प्रारंभकर्ता बताया।
कार्यक्रम में डॉ अर्चना दुबे (संकाय अध्यक्ष, मानविकी), प्रो. प्रेम मुर्मू (अध्यक्ष, हो एवं संथाली विभाग), डॉ. दमयंती सिंकू, डॉ. प्रदीप कुमार बोदरा (संत जेवियर कॉलेज), डॉ. गुरुचरण पूर्ति, डॉ. अनुराधा मुंडू, डॉ. सरस्वती गागराई, प्रो. मनय मुंडा (अध्यक्ष, मुंडारी विभाग), डॉ. किशोर सुरीन, प्रो. बंधु भगत (अध्यक्ष, खड़िया विभाग), प्रो. सुजाता टेटे, प्रो. राज बास्के (संथाली विभाग), अनिता नाग, शांति नाग, सुष्मिता नाग आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में हो भाषा के शोधार्थी संजय गागराई, पाण्डुराम हाइबरू, सुस्मिता समड, संध्या सिंकू एवं छात्र-छात्राएं गीता, सीता, हर्ष रीता, ललिता, अजय, साथ ही नागपुरी भाषा के शोधार्थी विक्की मिंज की उपस्थिति रही।
डॉ. दमयंती सिंकू ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रेम मुर्मू ने की। डॉ. अनुराधा मुंडू ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम के माध्यम से कान्हूराम देवगम के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK