
पटना। सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के बेगूसराय का रहने वाला एक इनामी अपराधी यूपी में पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।
मृतक अपराधी की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना के ज्ञानटोल निवासी सुर्यनारायण यादव के बेटा डब्लू यादव के रूप में हुई है। इसपर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था।
डब्लू यादव फरार था। उसे पकड़ने बिहार पुलिस यूपी गयी थी। जहां हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में कुख्यात मारा गया। बेगूसराय डीआईयू की टीम, पटना एसटीएफ और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार की सुबह मुठभेड़ में कुख्यात डब्लू यादव मारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। जिसमें पुलिस की गोली डब्लू यादव को लगी और उसकी मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के संभाली थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गयी।
पुलिस के अनुसार, अपराधकर्मी डब्लू यादव ने इसी साल मई 2025 में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ‘हम पार्टी’ के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था और दियारा में लाश को छिपा दिया था।
डब्लू यादव पर विभिन्न थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट के कुल 24 कांड दर्ज हैं। राज्य सरकार ने डब्लू यादव पर 50,000 का इनाम रखा था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj