
पटना। बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है, चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा को अलविदा कह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है।
जन सुराज ने अपने एक्स हैंडल पर मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर की तस्वीरें भी साझा की हैं। जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने दावा किया कि बिहार की हकीकत आज सबको मालूम है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर बिहार को सुरक्षित बनाना चाहते हैं को जन सुराज की सरकार बनाएं।
इससे पहले मनीष कश्यप ने एक्स पर प्रशांत किशोर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, बुझी हुई आश जलायेंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK