
छत्तीसगढ़। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के नारायणपुर जिले में आज (18 जुलाई 2025) को सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें छह नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इस खबर के बाद सुरक्षाबलों को उस इलाके में भेजा गया।
सुरक्षाबलों की आहट सुनते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें छह नक्सली मारे गए।
नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद होने के बाद दोपहर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद कीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj