चिराग पासवान को बड़ा झटकाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा के 38 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

बिहार देश
Spread the love

पटना। बड़ी खबर बिहार से आई है, जहां बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया में 38 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वाले इन नेताओं में प्रदेश महासचिव रतन पासवान भी शामिल हैं। इन नेताओं के इस्तीफा देने की वजह खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की कार्यशैली से नाराजगी बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को 23 जुलाई को पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया। नये जिलाध्यक्ष के विरोध में खगड़िया के बलुआही में एक बैठक आयोजित की गई।

इसके बाद लोजपा के 38 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इधर इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के इशारे पर पार्टी में काम हो रहा है, जो मंजूर नहीं है।

इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। शिवराज यादव ने बताया कि सभी सात प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है और इस संबंध में एक खुला पत्र भी जारी किया गया है।

लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के व्यवहार से पार्टी के सभी सदस्य नाराज हैं। सांसद की अमर्यादित भाषा के कारण सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया गया है।

सांसद राजेश वर्मा कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं। प्रदेश महासचिव रतन पासवान ने कहा कि सामूहिक इस्तीफे का मुख्य कारण खगड़िया सांसद और उनके प्रतिनिधि द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किया गया अभद्र व्यवहार है।

यहां बताते चलें कि, खगड़िया लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की धरती है। उन्होंने अपनी पार्टी की नींव यहीं से रखी थी। इसके बाद इसे विस्तारित किया गया।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *