भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का परिचालन 27 से, इन धार्मिक स्थलों का कराएगी दर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। अगर आप देश के धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, आपने सही पढ़ा। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड  27 जुलाई से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रही है।

यह ट्रेन भागलपुर से खुलेगी और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। आइए जानते हैं इस ट्रेन की खासियत और किराया।

जानें यात्रा की खासियत

  • यात्रा की अवधि: 11 रात और 12 दिन।
  • स्थलों का दर्शन: तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) सहित अन्य धार्मिक स्थल।

ट्रेन का मार्ग

भागलपुर से खुलेगी, जो जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन होते हुए दक्षिण भारत जाएगी।

जानें किराया

  • स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी: प्रति व्यक्ति 22,760 रुपये।
  • थर्ड एसी श्रेणी: प्रति व्यक्ति 39,990 रुपये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK