
रांची। बीसीआई प्लेटिनम बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में बीसीआई के सदस्यों एवं उनके परिवार ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब डॉ संजीत कुमार को मिला। द्वितीय विजेता आनंद कुमार गुप्ता रहे।
पुरुष युगल में रोहन शाह एवं जयेश ग्रोवर की जोड़ी विजेता रही। द्वितीय स्थान पर राजीव कुमार शर्मा एवं अमित ग्रोवर की जोड़ी रही। महिला एकल का खिताब रिचा आनंद गुप्ता एवं द्वितीय स्थान जुली कुमारी को मिला।
मिश्रित युगल का खिताब आनंद प्रकाश गुप्ता एवं रिचा आनंद गुप्ता की जोड़ी को एवं द्वितीय स्थान अमर बजोरिया एवं वृद्धि कुमारी की जोड़ी को मिला।
अध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार ने सभी प्रायोजकों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद उपाध्यक्ष सोनाली चौधरी एवं गिरीश चौधरी को दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ संजीत उपाध्यक्ष, सोनाली चौधरी, सचिव राजेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुबोध वर्मा के अलावा बीसीआई के संयोजक किशोर मंत्री, प्रबंध निदेशक धीरज ग्रोवर, निर्देशक अजय कुमार, निर्देशक रमेश कुमार, निर्देशक शिवकुमार सिंह समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK