विधायक प्रतिनिधि पर फायरिंग मामले में आजाद गिरि‍ का कोर्ट में सरेंडर

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली मारने के मामले में साजिशकर्ता टाइगर क्लब के आजाद गिरि‍ ने बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

बता दें कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी निवासी आजाद गिरि‍, बिष्टुपुर के खाउ गली में समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर हुए गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। गोली चलने की घटना के समय आजाद गिरी का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिला था।

वहीं, मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए शूटरों ने भी अपने बयान में आजाद गिरी की घटना में संलिप्तता की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार आजाद गिरि‍ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

इसी बीच आजाद गिरि‍ ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए मामले में रेलवे से जुड़े ठेकेदारी विवाद की बात कही थी। उसने बताया था कि चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत होने वाली ठेकेदारी में समरेश सिंह उर्फ गुड्डू का सीधा हस्तक्षेप रहता था। इसी को लेकर उसका कई लोगों से विवाद था, और इसी के चलते अपराधियों द्वारा उसे गोली मारी गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK