- एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने स्टॉल लगाकर किया जागरूक
रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में मधुकम खादगढ़ा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई को किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पीके उपाध्याय, पारवती देवी, सूरज कुमार वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा 10 स्कीम के तहत साथी, जागृति, आशा और डॉन स्कीम पर फोकस किये। उन्होंने कहा कि नालसा द्वारा संचालित स्कीम साथी के तहत निराश्रित बच्चों को आश्रय दिलाने में डालसा हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने डॉन अभियान के तहत नशा से दूर रहने को कहा।
ज्ञात हो कि उक्त डालसा टीम द्वारा जगरनाथपुर मेला परिसर में भी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला परिसर में आने-जानेवाले लोगों को जागरूक किया गया। डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


