
- कुरआन ख्वानी से हुआ रूहानी आगाज़
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी। अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल अब पूरी तरह तैयार है। बहुत जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत रूहानियत और दुआओं के साए में हुई। शुक्रवार को हॉस्पिटल परिसर में कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया।
अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने बताया कि हॉस्पिटल संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समाज के जरूरतमंदों को बेहतर इलाज मुहैया कराना इसका मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज की शुरुआत 26 जुलाई से कर दी जाएगी, लेकिन विधिवत उद्घाटन जल्द होगा।
कुरआन ख्वानी कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के नाइब सदर सैयद आरीफ हुसैन, जफर इमाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मदरसा हज़रत बाबा दुखन शाह के मोहतमिम कारी शफीक के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चे भी इस अवसर पर शरीक हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK