मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, झाड़ी में मिली नवजात बच्ची

झारखंड
Spread the love

  • समाजसेवियों की पहल से बची जान

चाईबासा। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत क्यापता गांव के पास सामने आई। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात संतान को झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गई। समाजसेवियों की पहल से उसकी जान बच गई।

रोती हुई बच्ची की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी अमित सुन्दी ने तत्काल समाजसेवी सिकंदर जामुदा को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिकंदर मौके पर पहुंचे। बच्ची को गांव की एक महिला के पास ले जाया गया, जिसके बाद उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते इलाज मिलने से नवजात की जान बच गई।

घटना की खबर फैलते ही बच्ची को गोद लेने की मांग भी तेजी से उठी। समाजसेवी सिकंदर जामुदा के भतीजे गणेश जामुदा की पत्नी ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई और कानूनी प्रक्रिया के तहत नवजात को गोद ले लिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात की मां की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK