आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे दिल्ली, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड
Spread the love

रांची। मंगलवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली के न्यू झारखंड भवन में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।  

इस दौरान उन्होंने गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी की सेहत अब धीरे-धीरे सुधर रही है।  सुदेश महतो ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पूर्व आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी की तबीयत की जानकारी ली थी।

बताते चलें कि, 19 जून को शिबू सोरेन को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्या के चलते आईसीयू में रखा गया था।

अस्पताल के डॉक्टर्स की एक विशेषज्ञ टीम, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट  शामिल हैं, उनकी लगातार देखभाल कर रही है। उम्मीद की जा रही है गुरुजी ठीक होकर जल्द हमलोगों के बीच होंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *