
- स्थानीय पर्यटन कर्मियों को मिला अधिकारिक प्रमाण-पत्र
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला प्रशासन ने युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें खेल एवं पर्यटन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी कड़ी में 22 जुलाई को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला खेल एवं पर्यटन विभाग ने सिद्दो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना के तहत चयनित क्लबों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही, पर्यटन विभाग ने पंजीकृत स्थानीय फोटोग्राफरों और पर्यटक गाइड को औपचारिक रूप से प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।
सिद्दो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना के अंतर्गत जिले के 115 क्लबों को ₹25,000 की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस राशि का उपयोग स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, आवश्यक खेल सामग्री की खरीद और प्रशिक्षण गतिविधियों में किया जाएगा। इस क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंजन, बसुवा और कर्मटोली गांवों के प्रतिनिधियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने की। उन्होंने युवाओं को इस राशि का समुचित उपयोग करने और खेल भावना को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को संगठित रूप में खेलों से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में पर्यटन विभाग द्वारा पंजिकृत प्रतिभावान युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंकित साहू और अभिषेक कुमार को प्रोफेशनल टूरिस्ट फोटोग्राफर के रूप में और अमित उरांव को पर्यटक गाइड के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई।
यह मान्यता उन्हें जिले में पर्यटन स्थलों का प्रतिनिधित्व करने, दस्तावेजीकरण करने और आगंतुकों को मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में सशक्त बनाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK