गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री सामाजिक तत्व कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दल में अंचल पुलिस निरीक्षक सिसई सुरेंद्र कुमार सिंह, क्रमशः पुअनि भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, अभिनंदन कुमार भरनो थाना, मंटू चौधरीभरनो थाना एवं भरनो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। छापामारी दल को सूचना मिली कि कुसुम्बाहा खरवागढा नहर पुल के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा की बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही  विशेष छापामारी दल ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर उक्त गांजा विक्रेता को दबोच लिया। उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा करीब 4.50 ग्राम, इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन एक, पैकिंग के लिए प्लास्टिक की छोटी पानी 20 पीस और अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के 1.040 रूपये बरामद किए गए।

भरनो थाना में मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK