रांची में फ्लाईओवरों का बिछेगा जाल, CM हेमंत ने 3 और परियोजनाओं को दी मंजूरी

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रैफिक व्यवस्था का दंश झेल रहे राजधानीवासियों खुश हो जाओ। अब जल्द ही रांची में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। जी हां, ठीक पढ़ा आपने। झारखंड के पथ निर्माण विभाग की 3 परियोजनाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी है।

ये परियोजनाएं पूरी होते ही रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से और सुगम हो जायेगी। जिन 3 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, उनमें अरगोड़ा चौक वाया कटहल मोड़ चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और सांइस सिटी से रिंगरोड फोर लेन एवं रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर एवं फोरलेन शामिल हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की 3 परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) देखने के बाद स्वीकृति दी है। उन्होंने डीपीआर (डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजधानी रांची की तरह अन्य प्रमुख शहरों में भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उपाय करें, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj