- इस्लाम में आतंकवाद का कोई जगह नहीं है : मौलाना तहजीबुल हसन
रांची। नवी मुहर्रम के मौके पर अनवर आर्केड स्वर्गीय एडवोकेट सैयद यावर हुसैन के आवास से मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अनवर आर्केड से निकलकर अंजुमन प्लाजा चौक, डॉक्टर फ़तेहुल्लाह रोड होते हुए मस्जिद जफरिया पहुंचा। इस अवसर पर सैयद फराज अब्बास ने कहा कि स्वर्गीय सैयद यावर हुसैन के आवास से वर्षों से जुलूस निकलता आ रहा है। सभी आजादारों का फ़राज़ अब्बास ने स्वागत किया।
जुलूस से पूर्व अनवर आर्केड में मजलिस जिक्र शहीदाने कर्बला का आयोजन किया गया। इसको झारखंड वक्फ़ बोर्ड के सदस्य सह मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम ए जुमा हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित करते हुए कहा के आज नवी मुहर्रम है।

हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम हर दौर के यजीद का मुकाबला करेंगे। जो भी यजीदी फितरत का होगा, वह इंसानियत का दुश्मन होगा। इस्लाम में आतंकवाद का कोई जगह नहीं है। उसी तरह यह यजीदी फितरत और यजीदी सोच रखने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
मौलाना रिजवी ने कहा कि यजीद का काम था लोगों में तोड़ पैदा कर करना और इस्लाम और इस्लाम के मानने वालों को बदनाम करना। लेकिन जो हक और सच पर रहता है, जमाना ने देखा कि यजीद खुद बदनाम हो गया मगर इस्लाम को बदनाम ना कर सका। आज हर मुसलमान को चाहिए के सच्चे और झूठों की पहचान करें। यही कर्बला का मानना है। मजलिस के बाद अलम का मातमी जुलूस निकाला गया।
नोहा खानी आमिर गोपाल पुरी, कासिम अली, सैयद असगर इमाम रिजवी ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस जब मस्जिद जाफरिया पहुंचा तो वहां सभा में तब्दील हो गया। और मस्जिद जफरिया हाय हुसैन, प्यासा हुसैन की अदाओं से गूंज उठा।
इस मौके पर अशरफ हुसैन रिजवी, डॉक्टर अनीस हैदर, जावेद हैदर, डॉ शमीम हैदर, डॉ मुबारक अब्बास,आगा जफर,अली अहमद निकी, सैयद शाहरुख हसन रिजवी, इकबाल फातमी, जसीम रिज़वी, एसएच फातमी, नदीम रिजवी, अली इमाम, सैयद फराज अब्बास, फराज अहमद, गुलामु ईरानी, समेत सैकड़ो लोग शामिल थे। मजलिस का आयोजन सैयद यावर हुसैन पुत्र सैयद एहतेशाम अब्बास और सैयद इंतेखाब अब्बास द्वारा किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK