- पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन
रांची। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 1 जुलाई, 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सेवानिवृत 7 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके रिटायमेंट के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।
ये शिक्षक सम्मानित
- श्रीमती शबनम सबा, स.शि. स्नातक प्रशिक्षित (सामाजिक विज्ञान) पी.एम.श्री. रा.म.वि. बरियातु रांची-1।
- श्रीमती इंदु कुजूर, स.शि. रा.प्रा.वि. हुडिंगदाग, नामकुम, रांची।
- सुकरा उरांव, स.शि. रा.म.वि. गुडूबाजपुर, रातू, रांची।
- श्रीमती आभा मिंज, रा.शि. रा.म.वि. राजाडेरा, अनगड़ा, रांची।
- शकील अहमद, स.शि. रा.म.वि. मन्दरो, ओरमांझी।
- विजय कुमार एक्का, सहायक शिक्षक, फातिमा बाल मध्य विद्यालय, हुलहुण्डू, रांची।
- अनिल कुमार लाल, प्रधानाध्यापक, क्षितीश मूक बधिर मध्य विद्यालय निवारणपुर, डोरंडा, जिला- रांची।
नए स्टेज में जा रहे हैं
उपायुक्त ने सेवानिवृत हो रहे सभी शिक्षकों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी जीवन में एक नए स्टेज में जा रहे हैं। सभी को शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है।

व्याप्त कुरीतियों को दूर करें
साथ उन्होंने शिक्षकों को प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करने और अपने आप को व्यस्त रखे। उपायुक्त महोदय ने इसके साथ सभी सेवानिवृत शिक्षकों को अपने निवास स्थान के आसपास के विद्यालयों में जाकर कक्षाएं लेने और जन चेतना केंद्र में जाकर व्यस्क अशिक्षितों को पढाने के लिए भी प्रेरित किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए आसपास के युवाओं को प्रोत्साहित करने को भी कहा।
प्रयास काफ़ी सराहनीय है
उपायुक्त ने इस इस कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को विशेष धन्यवाद दिया। सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों से कहा कि जीवन की इस नई पारी में आप सभी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ नवीन क्षेत्रों में कदम रखें। अपनी प्रतिभा व अनुभव से नई उपलब्धियों को हासिल करें। आपका आने वाला समय सृजन, सफलता और संतुष्टि से भरा हो। इस कार्यक्रम में रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK