चाईबासा। झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 8 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के उग्रवादी चाईबासा व खूंटी जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों में गोला-बारूद छुपा कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।
इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस (चाईबासा व खूंटी), झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 9 जुलाई को इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी के सीमावर्ती क्षेत्र, खासकर अड़की थाना अंतर्गत कोचांग के पास में अंजाम दिया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए कुल 18 शक्तिशाली आईईडी (प्रत्येक का वजन लगभग 3 किलो) बरामद हुए। अगर यह विस्फोटक सक्रिय हो जाते, तो सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हो सकता था।
हालांकि सतर्कता और प्रोफेशनलिज़्म का परिचय देते हुए बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अभियान अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी नक्सलियों के कायराना मंसूबों पर करारा प्रहार है। इस ऑपरेशन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूती मिली है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK