प्लास्टिक मुक्त अभियान का अहम हिस्सा बने युवा : डॉ अजीत कुमार सिन्हा

झारखंड
Spread the love

  • आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में संगोष्ठी, पौधा वितरण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

रांची। रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 जून को किया गया था। आज आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त विषय पर संगोष्ठी, पौधा वितरण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएस एस लक्ष्य गीत एवं कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, वित्त परामर्शी अजय कुमार, तकनीकी सलाहकार डॉ बीके सिन्हा एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के हमारी जीवन शैली में प्लास्टिक का प्रयोग इतना प्रभावी है कि पूरा पर्यावरण गंभीर संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसके दुष्परिणाम के बारे में समाज को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णतः रोक के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया। इसके दुष्प्रभावों से लोगों को जागरुक कर सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने किया। मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम निगम सहाय ने किया।

संगोष्ठी को डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, वित्त परामर्शी अजय कुमार, डॉ बी के सिन्हा, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ वीएस झा, डॉ बीआर झा ने भी संबोधित किया। विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को कुलपति एवं अन्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के एनएसएस के टीम लीडर जीतेन्द्र कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “वन्स एन एस वालंटियर इस ऑलवेज एन एस वालंटियर” का विमोचन कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित एन एस एस के स्वयंसेवकों एवं अतिथियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। सभी ने पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ जय नारायण महतो, डॉ संदीप कुमार, डॉ पूनम कुल्लू,  डॉ समीर कुमार एवं एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः पुरुषोत्तम, अंकित, अतुल, क्षणिका, रिकेष, कृति, रौनक, अंश, नेहा, कनुप्रिया, निवेदिता, नवीन आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

ये रहे सफल प्रतिभागी

भाषण प्रतियोगिता

  • प्रथम : प्रणव राम तिवारी, मारवाड़ी कॉलेज
  • द्वितीय : शालिनी सिंह, मारवाड़ी कॉलेज
  • तृतीय : ज्योति कुमारी, मनराखन महतो बीएड कॉलेज

चित्रकला प्रतियोगिता

  • प्रथम : राहुल तिर्की, मनराखन महतो बीएड कॉलेज
  • द्वितीय : कनकलता कुमारी, मारवाड़ी कॉलेज
  • तृतीय : सामिया आफरीन, डोरंडा कॉलेज

स्लोगन प्रतियोगिता

  • प्रथम : लिसा क्लारा कुजूर, बेथेसदा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज
  • द्वितीय : खुशी सर्राफ, संत ज़ेवियर कॉलेज
  • तृतीय : शीतल रंजन, बेथेसदा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज

निबंध प्रतियोगिता

  • प्रथम : राज नंदिनी, संत ज़ेवियर कॉलेज
  • द्वितीय : एनी सोरेन, डोरंडा कॉलेज
  • तृतीय : अनिशा केरकेट्टा, मनराखन महतो बीएड कॉलेज

क्विज प्रतियोगिता

  • प्रथम : निधि कुमारी, डोरंडा कॉलेज
  • द्वितीय : शिवम कुमार प्रजापति, मारवाड़ी कॉलेज
  • तृतीय : प्रतिमा कुमारी, डोरंडा कॉलेज

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *