बिरसा मुंडा फन पार्क में “योग उत्सव” का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इससे पहले बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशंस एवं नटराज योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में योग के प्रति जागरुकता को लेकर जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में ‘योग उत्सव’ का आयोजन किया गया।

आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोग अपने-अपने तरीके से योग दिवस मनाएंगे। इस बार का थीम ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

योग उत्सव कार्यक्रम में नटराज योग संस्थान के योगासन खिलाड़ियों ने संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। खिलाड़ियों ने कलात्मक नृत्य, थ लात्मक नृत्य, युगल नृत्य, योगासन सामूहिक नृत्य कर सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के साथ हुआ। सभी खिलाड़ियों ने एक से एक बढ़कर कई महत्वपूर्ण योग आसान की प्रस्तुति भी दी। योगा सन ग्रुप के खिलाड़ियों ने महाभारत का प्रदर्शन, शिव तांडव की भी प्रस्तुति की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डीएवी स्कूल गांधीनगर कि जूनियर विंग की इंचार्ज डॉ जया जायसवाल,   प्रवीश कुमार,  नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्‍य लोगों को योग में प्रति जागरुकता लाना था। स्वास्थ्य शरीर और स्वास्थ्य मन के लिए योग बहुत जरूरी है। हमें हमेशा योग के नियमित अभ्यास व अच्छे खान पान करने की जरूरत है। तभी हम अपने जीवन को स्वास्थ्य और रोगमुक्त रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK