राजकीयकृत मध्य विद्यालय में योग दिवस पर कराया गया योगाभ्‍यास

झारखंड
Spread the love

पलामू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के परिसर में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद व शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न आयामों में योग कराया गया। प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद ने कहा कि

योग केवल व्यायाम ही नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने का सबसे प्रबल माध्यम है। मानसिक और शारीरिक संतुलन का आधार है।

शिक्षिका सुषमा पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हम सबको प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। यह मन की चंचलता पर विराम लगाती है। जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, पवन मुक्तासन, मंड़ुकासन, सर्वांगासन, हलासन के अलावे प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम बताया गया। इससे होनेवाले लाभ पर भी चर्चा की गयी।

वर्ग आठ के बच्चों के आग्रह पर योग व समसामायिक से संबंधित क्विज प्रतियोगिता कराई गई। विजेता व उपविजेता दोनों को पेन देकर पुरस्कृत किया गया।

मसलन योग का मूल धातु क्या है। प्रथम गुरु कौन थे। 21जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है। आसनों में तड़ासान, तिर्यक ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, चक्रासन, हलासन, चक्रासन व प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम से प्रश्न पूछे गये। समसामयिक से भी सवाल पूछे गए।

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, मो० जुबैर अंसारी, राजेश कुमार सिन्‍हा, कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद कुमार, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK