सिल्ली ईलू बाईपास रेल लाइन का शीघ्र शुरू होगा काम

झारखंड
Spread the love

  • रेलवे ने जारी किया टेंडर, 2027 तक पूर्ण होगा काम
  • सुगम होगी यात्रा, संसाधन एवं समय की होगी बचत

रांची। सिल्ली ईलू बाईपास रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए रेलवे ने टेंडर भी निकाल दिया है। 140 करोड़ की यह परियोजना 5.9 किलोमीटर लंबे रेल लाइन के निर्माण के लिए निकाली गई है। वर्ष 2027 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। इसके निर्माण से रांची से टाटा की दूरी कम होगी। मुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव भी कम होगा।

वर्तमान समय में सिल्ली से मुरी होते हुए इलू जाने में 50 मिनट का समय लगता है। इससे समय की बचत होगी। रेल का समय भी बचेगा। रेल यात्रियों का भी समय बचेगा। यात्रा और भी सुगम हो सकेगी। इस रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर वर्तमान रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने वर्ष 2022 में रेल मंत्री वैष्णव से मुलाकात की थी। इसकी उपयोगिता पर उनसे चर्चा कर, इसके निर्माण को आवश्यक बताया था।

इसके बाद श्री सेठ लगातार इसका फॉलो अप करते रहे। उन्हीं की पहल पर रेलवे ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। शीघ्र ही, इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस बाबत सुरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक बयान में कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली सरकार है, जहां हर गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है।

वर्ष 2022 में श्री सेठ ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से सिल्ली इलू बाईपास रेल लाइन के महत्व पर चर्चा की थी। इसकी निर्माण और उपयोगिता पर चर्चा किया था। इसके निर्माण का आग्रह किया था। अब इस रेलवे लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस लाइन के निर्माण से रांची और टाटा की दूरी कम होगी। इसके साथ ही अब यहां इंजन बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों का 1 घंटे से भी अधिक का समय बच सकेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *