विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी विद्यालयों में होंगी विविध गतिविधियां

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। झारखंड शिक्षा परियोजना  के निर्देश पर जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः खुलने के दिन निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरुकता बढ़ाने और विद्यालय परिसर को हरित व स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रभातफेरी, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी पर्यावरण के महत्व को समझें। स्वयं को पर्यावरण रक्षक के रूप में विकसित करें।

डीईओ‌ खलखो ने बताया कि विद्यालयों में गठित इको क्लब के सहयोग से सभी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं प्रतिवेदन जिला स्तर पर प्रेषित करें, जिससे इन गतिविधियों का प्रभावी मूल्यांकन एवं दस्तावेजीकरण किया जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK