- जनवादी लेखक संघ, रांची का छठा जिला सम्मेलन आयोजित
रांची। जनवादी लेखक संघ, रांची का छठा जिला सम्मेलन 22 जून को लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में कुमार बृजेंद्र की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए एवं अहमदाबाद और उत्तराखंड की विमान दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
ज़िला सचिव एम जेड खान ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें फरवरी, 2022 से मई 2025 तक सांस्कृतिक गतिविधियों की चर्चा की गई। सचिव के प्रतिवेदन पर सुधीर पाल, वीना श्रीवास्तव, विकी मिंज, सैयद उजैर अहमद, जमशेद कमर, यास्मीन लाल, डॉक्टर रौनक शहरी, डॉ अशरफ अली ने चर्चा में भाग लिया। चर्चा के बाद प्रतिवेदन को आम सहमति से पारित किया गया। अविनाश कुमार ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सम्मेलन में पारित किया गया।
दूसरे सत्र में मोइज उद्दीन मिर्दाहा और उनकी टीम की नागपुरी गायन की प्रस्तुति पर लोगों को झारखंडी संस्कृति की एक झलक दिखाई दी। इसके बाद जनवाद की चुनौतियां और रचनाकार विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुमार बृजेंद्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रणेंद्र कुमार भी शामिल थे।
इस सत्र में वीना श्रीवास्तव, डॉ अशरफ अली और नजमा नाहिद अंसारी ने इस विषय पर अपने आलेख प्रस्तुत किए। इस सत्र में श्रीनिवास, सुधीर पाल, एस चटर्जी ने अपनी बात रखी।
सुधीर पाल ने कहा कि कानून के माध्यम से लोगों का शोषण किया जा रहा है। एस चटर्जी ने इस सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि डेमोक्रेसी को खत्म किया जा रहा है। यूरोप में वेलफेयर स्टेट की कल्पना इसलिए की गई थी, ताकि रूसी क्रांति की तरह वहां भी क्रांति की आग नहीं भड़क उठे। नागरिकता बोध न के होने के कारण डेमोक्रेसी कमज़ोर हो रही है।
मुख्य अतिथि रणेंद्र ने कहा कि सार्वभौमिकता ही खतरे में है, डेमोक्रेसी को तो छोड़िए। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के इशारे पर काम हो रहा है। कुमार बृजेंद्र ने अध्यक्षीय भाषण में अभिव्यक्ति के खतरे पर अपनी बात रखी।
तीसरा सत्र कवि सम्मेलन और मुशायरे का था, जिसकी अध्यक्षता सैयद गुफरान अशरफी ने की। छठे जिला सम्मेलन में पदधारियों को आम सहमति से निर्वाचित किया गया। 25 सदस्यीय जिला समिति भी गठित की गई।
निर्वाचित पदधारी
संरक्षक मंडल : ओम प्रकाश बरनवाल, सैयद गुफरान अशरफी
अध्यक्ष : कुमार बृजेंद्र
उपाध्यक्ष : अपराजिता मिश्र, डॉ जमशेद कमर, डॉ किरण, डॉ शांति खलखो, वीना श्रीवास्तव
सचिव : एमजेड खान
उपसचिव : सुधीर पाल, रेहाना मो अली, यास्मीन लाल, डॉ आलम आरा, सुकेशी कर्मकार
कोषाध्यक्ष : रवि कुमार
सहायक कोषाध्यक्ष : अविनाश कुमार
कार्यकारिणी सदस्य : निगार सुल्ताना, विकी मिंज, सैयद उजैर अहमद, डॉ अशरफ अली, रामदेव बड़ाइक, समीउल्लाह खान, सियाराम झा सरस
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK