श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे जत्थे से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड से श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के लिए कल रांची से रवाना हुआ 170 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचा। गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब, गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब और गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब जी के दर्शन किए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जत्था के दिल्ली में होने की सूचना मिली तो दोपहर 2.30 बजे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा पर जा रहे जत्थे के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई चमनजीत सिंह भी जत्था से मिलने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पहुंचे। जत्थे के सदस्यों से मिलकर उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को नाश्ता का पैकेट भी प्रदान किया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब जी के दर्शन कर रात 8:30 बजे बस द्वारा दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गया। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा गोविंद धाम से 6 जून को होगी और 8 जून को सभी श्री हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK