रांची। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरला बिरला स्कूल परिसर में आई क्रिएट एकेडमी द्वारा संचालित वैदिक गणित एवं अबेकस शिक्षा कार्यक्रम का निरीक्षण 25 जून को किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर इन कोर्सों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों को होने वाले लाभों की बारीक जानकारी प्राप्त की।
संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचारी शैक्षणिक प्रयास बच्चों में गणितीय सोच, स्मरण शक्ति एवं मानसिक विकास को मजबूत करते हैं। यह देश की नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

विश्वविद्यालय के कुलपति एवं शिक्षकों के साथ वैदिक गणित और समसामयिक शैक्षणिक विषयों पर केंद्रीय मंत्री का संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ऐसे नवाचारों को देखकर उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा और सरला बिरला विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK