बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

झारखंड
Spread the love

दुमका। कन्या मध्य विद्यालय, जरमुंडी में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 9 जून को किया गया। इस अवसर को विशेष बनाते हुए विद्यालय परिवार ने वर्ग अष्टम की विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने समाज में न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक बेहतर समाज की स्थापना कर सकते हैं।

इसके उपरांत वर्ग अष्टम के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सहायक शिक्षक सुनेंदु सरकार ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जीवन में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व को बताया।

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर निरंजन कुमार साह, मनोज कुमार, शीला ग्लेडिस मुर्मू, रंजना रानी, मधुमाला कुमारी एवं विद्यालय के छात्र, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, माता समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK